Back
Next Story
Newszop

इमरजेंसी के 50 साल पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति, एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में बीजेपी का तगड़ा प्लान

Send Push
नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को घेरने के लिए खास प्लान तैयार किया है। पार्टी कांग्रेस को टारगेट करने के लिए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाएगी। चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में कांग्रेस पर जमकर अटैक किया। उन्होंने कहा कि उनकी सोच बांटो और राज करो। चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठकचंडीगढ़ में हुई NDA की बैठक में महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, BJP ने 1975 में लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाकर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई है। यह बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई। इसमें BJP नेतृत्व वाले NDA के मुख्यमंत्रियों ने विकास के मुद्दों, संविधान के 'अमृत महोत्सव' और 'लोकतंत्र की हत्या के प्रयास' की 50वीं वर्षगांठ पर विचार-विमर्श किया। आपातकाल पर कांग्रेस को घेरेगी बीजेपी1975 में लगाए गए आपातकाल को बीजेपी 'लोकतंत्र की हत्या का प्रयास' बताती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी बैठक में शामिल थे। जानिए बीजेपी ने क्यों बनाई ये रणनीतिलोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने यह कहकर प्रचार किया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी। इससे बीजेपी के प्रदर्शन पर असर पड़ा था। अब आगामी विधानसभा चुनावों में, बीजेपी कांग्रेस को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाकर घेरने की कोशिश कर रही है। बैठक में बीजेपी और उसके सहयोगियों के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। पिछले कई वर्षों में इस तरह का NDA के मुख्यमंत्रियों का यह पहला सम्मेलन था।
Loving Newspoint? Download the app now