रांची, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 102.2 मिलिमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 43.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
नहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.4 और सबसे कम तापमान गोड्डा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिपोर्ट किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार तो 16 अगस्त तक राज्य की विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे हालांकि इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई लेकिन मौसम में ठंढक महसूस की गई।
बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री जमशेदपुर में 34.5 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.2 बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Aaj ka Mesh Rashifal 14 August 2025 : मेष राशि का आज का भाग्यफल जोश और आत्मविश्वास चरम पर, पर ये गलती न करें
तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की अनुभूति होती है: जीत अदाणी
डीडीयू रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध गिरफ्तार, चार लाख से अधिक के जेवर बरामद
सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
War 2: Hrithik Roshan की फिल्म ने पहले दिन 155,000 टिकटों की बिक्री की