पांच मई का दिन भारत की विकास गाथा में खासा गौरवशाली है. वर्ष 2017 में विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने मील का पत्थर तय किया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दक्षिण एशिया उपग्रह को जीएसएलवी-एफ 09 राकेट से श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लांच किया. यह उपग्रह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के लिए बनाया गया था. यह संचार के साथ मौसम विज्ञान के लिए भू-समकालिक संचार उपग्रह है. इसका वजन करीब 2230 किलोग्राम है.
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1949 – भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना.
1999 – रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने.
2003 – भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू हुई.
2003 – बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन.
2005 – टोनी ब्लेयर बिट्रेन के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने.
2008 – एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को तीसरी बार ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला.
2010 – आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा.
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया.
2017- इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट.
1883 -सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार.
1961 – ऐलन शेपर्ड अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री बने.
1980 -लंदन में ईरानी दूतावास में हमलावरों को पकड़ा गया.
जन्म
1970- समरेश जंग- भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़.
1956- गुलशन कुमार- प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक.
1937- मेजर होशियार सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक.
1935- आबिद सुरती- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार.
1929- अब्दुल हमीद कैसर- भारत के प्रमुख क्रांतिकारी.
1916- ज्ञानी ज़ैल सिंह- भारत के पूर्व राष्ट्रपति.
1911- प्रीतिलता वादेदार- बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी.
1903- अविनाश लिंगम चेट्टियार- गाँधीवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी.
1818- कार्ल मार्क्स- प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक.
निधन
2017- लीला सेठ- भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश.
2006- नौशाद अली- प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार.
2008- पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज- प्रख्यात तबला वादक.
1961- गोरख प्रसाद- गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक.
1953- आरके शनमुखम चेट्टी- राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री.
1821- नेपोलियन बोनापार्ट- फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिज्ञ.
महत्त्वपूर्ण दिवस
अंतरराष्ट्रीय दाई दिवस
—————
/ सीपी सिंह