रांची, 09 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति हरमू रोड इस बार काल्पनिक महल का प्रारूप बना रही है। यह महल सुनहरे रंग का होगा। शाम की लाइटिंग में यह सुनहरे के साथ लाल रंग का भी दिखेगा। पंडाल फाइबर, बीट, चटाई और मिट्टी से बनाया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस बार भी सत्य अमर लोक दुर्गा पूजा समिति भव्य पूजा का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 47 वर्षों से यहीं पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य अमरलोक प्रत्येक वर्ष शहर वासियों को अनोखा और खूबसूरत पंडाल का दर्शन कराते आ रहा है। नई और आकर्षक पंडाल का प्रारूप इस बार लोगों को देखने को मिलेगा। पंडाल प्राकृतिक वस्तुओं से बनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा काफी आकर्षक होगी।
मां की प्रतिमा रांची में ही बन रही है। पूजा पंडाल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र जैसी कई सुविधाएं रहेंगी।
उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण में 22.5 लाख रूपये, लाइट एवं साउंड
2.5 लाख रुपये, पूजा और अन्य खर्च 13.5 लाख रुपये, प्रतिमा में
1.5 लाख रुपये अन्य खर्च मिलाकर लगभग 40 लाख रूपये खर्च का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि मां की प्रतिमा मिट्टी पर मार्बल फिनिशिंग के साथ होगी। मूर्ति 18 फीट ऊंची होगी और इसकी लागत डेढ़ लाख रुपये है। पंडाल का उद्घाटन 27 सितंबर को होगा। विधिवत पूजन-अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान प्रसाद भोग का वितरण भक्तों के बीच किया जाएगा। पंडाल की ऊंचाई 60 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
यूपी में तेजाब हमले के आरोपी को 30 साल की सजा, विधवा की बहादुरी की मिसाल
iPhone 17 Air Price in India: लॉन्च हुआ 'पतला' आईफोन, स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
Sivakarthikeyan की फिल्म Madharaasi का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
10 सितंबर को मेष वालों की किस्मत चमकेगी, जानें स्वास्थ्य का राज!
वृषभ राशि: 10 सितंबर को क्या छुपा है आपके भाग्य में, जानिए चौंकाने वाले राज!