जालंधर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मेज़बान हॉकी पंजाब अब तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी से भिड़ेगा।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से हराया। हरियाणा के लिए नितिन ने (3’, 54’) दो गोल दागे, जबकि जीतपाल (47’) ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरा सेमीफाइनल बेहद कड़ा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मेज़बान हॉकी पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा की ओर से प्रताप टोप्पो ने (1’, 15’) दो गोल किए, जबकि करन लकड़ा (58’) ने अंतिम मिनटों में निर्णायक गोल दागा। पंजाब की ओर से कप्तान गुरसेवक सिंह (12’) और मनमीत सिंह राय (44’) ने गोल किए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
अब फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगे। तीसरे स्थान के लिए हॉकी पंजाब का मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
दुनिया में नाई होते ही नहीं हैं बाल कटवाने गए शख्सˈˈ ने ऐसा क्यों बोला?
शराब पीना नही छोड़ पा रहे है तो कर लें येˈˈ 5 काम बच जाएगी आपकी जान
Aaj Ka Ank Jyotish 22 August 2025 : मूलांक 3 को व्यापार में होगा लाभ, मूलांक 6 का दिन रहेगा उत्तम, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
10वीं पास युवक ने 4 दिन की ट्रेनिंग के दम परˈˈ बना डॉक्टर हर दिन सैकड़ों मरीजों की ज़िंदगी से करता रहा खिलवाड़
आज का मिथुन राशिफल, 22 अगस्त 2025 : आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा, आर्थिक योजना सफल होगी