रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश रुकी है, लेकिन बारिश के रुकते हैं गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज राज्य में कहींं हल्की, तो कही मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान मध्यम दर्जे की हवा ( 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
झारखंड में इन दिनों दिन में भारी गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि देर रात में लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है। कभी बारिश तो कभी गर्मी के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। यही वजह है कि राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और सदर अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग वायरल फीवर, टाइफाइड, मलेरिया, कफजनीत खांसी सहित अन्य तकलीफें लेकर पहुंच रहे हैं।
रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को सुबर से ही धूप-छांव का खेल जारी है। सुबह से धूप खिली हुई है। लेकिन बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। इससे भारी गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। रांची में अधिकतम 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ में और सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री जमशेदपुर में 33 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.2 डिग्री, बोकारो में 35.5, चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।————–
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
1965 के युद्ध से मिले सबक आज भी रक्षा नीति को दे रहे हैं दिशा
दिल्ली: विजिलेंस टीम को देखकर एएसआई ने पब्लिक के बीच उड़ा दी रिश्वत की रकम, गिरफ्तार
'परम सुंदरी' की शूटिंग में संजय कपूर को आई 'सिर्फ तुम' की याद
यूएस टैरिफ भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही सरकार : गिरिराज सिंह
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 नीलामी का रिकॉर्ड बनाया, 16.5 मिलियन रैंड में प्रिटोरिया कैपिटल्स से जुड़े