मीरजापुर, 06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । चील्ह थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) अनिल कुमार ओझा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लम्बे समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।
अनिल कुमार ओझा मूल रूप से जनपद प्रतापगढ़ के थाना मकारी ग्राम के निवासी थे। वह 21 अगस्त 2024 से चील्ह थाने में तैनात थे, लेकिन करीब पाँच महीने से लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे थे। शुक्रवार की रात उन्होंने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह विभाग के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पुलिस परिवार ने एक ईमानदार साथी को खो दिया है। विभाग उनके परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
You may also like
कैसे अलग होने के बाद एक भाई अनिल अंबानी होता चला गया बर्बाद, वहीं दूसरा भाई मुकेश अंबानी ने लगाई छलांग
मुंबई: गणेश विसर्जन के दौरान कार ने 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत
झारखंड : राधा कृष्ण किशोर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, जीएसटी नुकसान पर केंद्र से मांगा राहत पैकेज
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
भारत वैश्विक मंच पर सशक्त, बिहार का अपमान कांग्रेस की रणनीति: रोहन गुप्ता