Top News
Next Story
Newszop

बीएचयू में अंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप का शानदार आगाज,13 संकाय के छात्र भाग ले रहे

Send Push

वाराणसी,23 अक्टूबर . काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अंतर संकाय तैराकी चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का शानदार आगाज बुधवार को हुआ. विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में 13 संकाय के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

आयोजन सचिव पुरुष वर्ग में डॉ. कविता वर्मा एवं महिला वर्ग में डॉ. प्रियंका यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन चार सौ मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग तैराकी में प्रथम स्थान पर आदित्य साहनी (कला संकाय ),द्वितीय स्थान कुणाल सिंह (आईएमएस), तृतीय स्थान शाश्वत कुमार (सामाजिक विज्ञान) रहे. इसी तरह महिला वर्ग में चार सौ मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान पर आयुषी उपाध्याय (विधि संकाय),द्वितीय स्थान ध्रुवी सिंह(एमएमवी), तृतीय स्थान पर भावना मालवीय (एमएमवी) रही.

200 मीटर बेस्ट स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कला संकाय के आदित्य साहनी,दूसरे स्थान पर कला संकाय के गौरव मिश्र,तीसरे स्थान पर आईएमएस के कुणाल सिंह रहे. इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर एमएमवी की भावना मिश्रा,दूसरे स्थान पर एमएमवी की शांभवी साहा,तीसरे स्थान पर वाणिज्य संकाय की पलक भवाल रही. 100 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य साहनी (कला संकाय),द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ हालदार (आईएमएस),तृतीय स्थान पर पुष्कर सिंह (कला संकाय)रहे. 50 मीटर बैक स्ट्रोक महिला वर्ग में प्रथम स्थान ध्रुव सिंह एमएमवी,दूसरे स्थान पर आयुषी उपाध्याय विधि संकाय, तृतीय स्थान पर भावना मालवीय एमएमवी रही.

इसी तरह 100 मीटर फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य साहनी, द्वितीय स्थान पर गौरव मिश्रा कला संकाय, तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ हालदार आईएमएस रहे. 100 मीटर बैक स्ट्रोक पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आदित्य साहनी,द्वितीय स्थान पर पुष्कर सिंह कला संकाय,तृतीय स्थान पर शाश्वत कुमार सामाजिक विज्ञान संकाय रहे. 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर आयुषी उपाध्याय विधि संकाय, द्वितीय स्थान पर ध्रुवी सिंह एमएमवी,तीसरे स्थान पर भावना मालवीय एमएमवी रही.

4 गुणे 50 मी. फ्रीस्टाइल मिक्स रिले महिला/पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर कला संकाय एवं द्वितीय स्थान पर विधि संकाय, तृतीय स्थान पर वाणिज्य संकाय रहा. चार गुणे 50 मीटर में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान कला संकाय, दूसरा स्थान आईएमएस,तीसरा स्थान सामाजिक विज्ञान संकाय ने प्राप्त किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष एस.वी.एस. राजू, महासचिव प्रोफेसर बी.सी. कापड़ी ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी.

/ श्रीधर त्रिपाठी

Loving Newspoint? Download the app now