Sharad Purnima 2024 Puja Vidhi, Samagri List And Puja Muhurat: शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसे कोजागर पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन भगवान कृष्ण, भोलेनाथ और कार्तिकेय जी की भी पूजा होती है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा की पूजा विधि और सामग्री लिस्ट विस्तार से यहां।
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से दर रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा बेहद शुभ फलदायी साबित होगी।
शरद पूर्णिमा पूजा सामग्री लिस्ट (Sharad Purnima Puja Samagri List In Hindi)
- लक्ष्मी जी की मूर्ति
- चंदन
- अक्षत
- दीपक
- धूप
- नैवेद्य
- कलश
- रोली
- फूल
- कलश में रखने के लिए पांच तरह के अनाज
- दही, शहद
- गंगाजल
- सिक्के, मौली
- आम का पत्ता, नारियल
- शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजा का खास महत्व माना जाता है। कहते हैं इस पूजा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।
- शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
- फिर एक कलश लें और उसमें पांच तरह के अनाज, थोड़ा गंगाजल, सिक्के, मौली, दही, शहद, आम का पत्ता और नारियल रखें। कलश को जल से भरें और उस पर आम के पत्ते का झंडा लगाएं।
- फिर एक लाल वस्त्र पर माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
- माता के सामने घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद माता को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करें।
- फिर माता को खीर, फल और मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही मन ही मन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते रहें।
- अंत में माता की आरती करें।
- इसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें। फिर खीर को पूरी रात चांद की रोशनी के नीचे रहने दें।
- अगले दिन खीर को प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शरद पूर्णिमा की रात में माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। माता को मिठाई और सुगन्धित चीज़ें अर्पित करें। फिर “ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मये नमः”, इस मंत्र का कम से कम 11 बार माला से जाप करें।
You may also like
वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने 11 नामजद व 3 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया
अनूपपुर: दूसरे दिन भी जारी आमरण अनशन: नहीं माना एसडीएम का आग्रह
अनूपपुर: शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में लगी भक्तो की भीड़, महिलाओं ने किया विष्णु लक्ष्मी का पूजन
राजगढ़ः नेवज नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
उत्तराखंड स्थापना दिवस: 25वीं रजत जयंती पर वर्षभर आयोजित होंगे कार्यक्रम, देवभूमि रजतोत्सव से होगी शुरुआत
अखिल श्योराण ने जीता कांस्य पदक, गनेमत ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
सड़क किनारे पड़ा अधेड़ मिला डाक्टर ने किया मृृत घोषित
जीडीए बिना सहमति के अनिवार्य भूमि अर्जन लागू नहीं कर सकती : कुंवर प्रताप सिंह
पीसीएस प्री 2024 की 28 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित
इसराइली हमलों के बीच प्रवासी कामगारों को बेसहारा छोड़ भागे कई लेबनानी
राजस्थान उपचुनाव को लेकर फिसले हनुमान बेनीवाल, कांग्रेस के सामने शर्त रख इन सीटों पर गठबंधन की जताई सहमति
Check Bank Balance: घर बैठे जान सकते हैं अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस, यहां जानें तरीका
Post Office की खास स्कीम: रोजाना ₹333 जमा करके आप जुटा सकते हैं ₹17 लाख, ये है कैलकुलेशन
सरकार को बाहर से समर्थन देकर खुद मलाई खाती है कांग्रेस : प्रतुल सहदेव
शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन के चांगचो शहर का निरीक्षण किया
स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 6 घायल... एटा में तेज स्पीड गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ने से हादसा, मची चीख-पुकार
रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ने से हरियाणा के किसान खुश, सरकार का जताया आभार
ली छ्यांग ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति से मुलाकात की
ड्रग रेगुलेशन में भारत का कद बढ़ा : डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी
मजबूरी या जरूरी... पाकिस्तान ने SCO समिट में क्यों नहीं किया कश्मीर का जिक्र, समझें