UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश का दौर थमने के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जिस कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में शाम के समय ठंडक का अहसास होने लगा है। सुबह-शाम की ठंड के बीच दोपहर के समय खिली धूप के कारण अभी गर्मी से पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिला है, लेकिन लोगों को रात के समय ठंडक से राहत जरूर मिल रही है। कूलर और एसी के भरोसे गर्मी झेल रहे लोगों का अब पंखे से काम चला रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश की बौछार या हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए आपको उन जिलों और प्रदेश के मौसम के हाल बताएं -
ये भी पढ़ें -
यूपी के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के वेदर फोरकास्ट के अनुसार, आज महाराजगंज, कुशीनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभाल, बदायूं, कांशीराम नगर, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (5 mm/Hr) और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ेगी।
यूपी में बदले मौसम के मिजाज
प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड से लोगों राहत मिल रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के बीच आने वाले 24 घंटे में मौसम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में सप्ताह की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ होगी। 21 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। कई जिलों में तापमान में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली तक प्रदेश के मौसम बड़ा बदलाव आएगा। अनुमान है कि दिवाली-छठ पर्व तक प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
You may also like
Standing Desks and Heart Health: Insights from Recent Research
2024 PT5: A New Celestial Body in Earth's Orbit and the Future of Asteroid Exploration
Chhattisgarh Politics: कांग्रेस किसे बनाएगी अपना उम्मीदवार? ये तीन दावेदार हैं सबसे आगे, एक खरीद चुका है नामांकन फॉर्म
सलमान खान अपनी प्रॉब्लम खुद ही लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर खेसारी का जवाब .
AK-47 के सामने कांपे पाकिस्तानी कप्तान के पैर, अंशुल कंबोज ने दुनिया को दिखाया रफ्तार का जलवा; देखें VIDEO