मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले 16 अक्टूबर की रात को आयोजित किया गया। यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ थी, जिसमें मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को इस खिताब से नवाजा गया। यह कार्यक्रम मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता एक अभिनेत्री हैं जो 18 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली रेखा पांडे इस कार्यक्रम में दूसरी रनर-अप रहीं।
फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। इसके साथ ही नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाया। अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने के साथ-साथ रैंप वॉक भी किया। संगीता के अलावा इस कार्यक्रम में अभिनेत्री नेहा धूपिया और राघव जुयाल जैसी कई अन्य हस्तियां रेड कार्पेट पर नजर आईं। निकिता ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन एंकर के तौर पर की है।
फिल्मों में कर चुकी हैं काम
फेमिना मिस इंडिया 2023 में 30 राज्यों की विजेताओं ने हिस्सा लिया था। निकिता की बात करें तो एक्टिंग के अलावा उन्हें लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्टेज ड्रामा लिखे हैं। निकिता के नाटकों में 250 पन्नों की कृष्ण लीला शामिल है। होस्टिंग के अलावा निकिता फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटल 'चंबल पार' है।
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव
निकिता पोरवाल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। उनके फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स हैं। निकिता के अलावा फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024 रहीं ताडू लूनिया को टाइम्स मिस ब्यूटी विद ए परपज अवॉर्ड मिला। वहीं, फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024 रहीं एंजेलिया मार्विन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवॉर्ड से नवाजा गया।
You may also like
Garud Puran: जो व्यक्ति करता है ऐसे कर्म उसका यमलोक में होता है भव्य स्वागत, गरुड़ पुराण में दी गई है जानकारी
महाराष्ट्र चुनाव: तटीय इलाकों की 75 सीटों में छिपी है सत्ता की चाबी, जो मारेगा बाजी उसकी होगी चांदी
UP Politics: उपचुनाव में मायावती की BSP का क्या होगा? जानें बसपा के सामने क्या है सबसे बड़ी चुनौती
सैफ अली खान: करीना को छोड़ तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं सैफ अली खान? जानिए वायरल खबर का सच
Maharashtra: रात को लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, भाई को...