शनिवार, 23 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रहों का संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की आवश्यकता महसूस होगी। यहाँ उपस्थित शुभ ग्रहों की दृष्टि व्यक्ति को प्रेम के मामले में सफलता प्रदान करती है। किन राशियों के लिए शनिवार का दिन भाग्यशाली और किन राशियों के लिए अशुभ साबित होने वाला है, आइए जानते हैं प्रेम राशिफल।
मेष प्रेम राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन नए अनुभवों से भरा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। सिंगल लोगों को अचानक किसी का साथ मिल सकता है।
वृषभ प्रेम राशिफल
प्रेम जीवन में स्थिरता लाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ अनबन की स्थिति देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
मिथुन प्रेम राशिफल
आज का दिन प्रेम जीवन में नयापन ला सकता है। पुराने मतभेदों को सुलझाने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों को परिवार में रिश्ते मज़बूत करने का मौका मिल सकता है।
कर्क प्रेम राशिफल
अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप साथ में घूमने के साथ-साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव का इंतज़ार करना चाहिए।
सिंह प्रेम राशिफल
प्यार में अहंकार न आने दें। रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने की ज़रूरत है। अविवाहित लोगों को आज किसी मित्र की मदद से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
कन्या प्रेम राशिफल
प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने की ज़रूरत है। आप अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। प्रेम के लिहाज़ से विवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
तुला प्रेम राशिफल
आज प्रेम जीवन में रोमांस के योग हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने रिश्ते में फिर से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा।
वृश्चिक प्रेम राशिफल
आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पार्टनर पर किसी भी तरह का गुस्सा या अपमान रिश्ते पर गंभीर असर डाल सकता है। धैर्य रखने की ज़रूरत है।
धनु प्रेम राशिफल
आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से आपका मूड अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को प्यार के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
मकर प्रेम राशिफल
आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके जीवन की सबसे खूबसूरत यात्रा साबित होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ प्रेम राशिफल
आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। आपको अपने पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सिंगल लोगों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन प्रेम राशिफल
आज आप प्यार में निकटता महसूस करेंगे। अपने पार्टनर से बात करने से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य के लिए अच्छी योजनाएँ बना सकते हैं।