Next Story
Newszop

UP के इस शहर में बकरीद के लिए नगर निगम में बनेगा कंट्रोल रूम, क्यूआरटी होगी तैनात

Send Push

नगर निगम प्रशासन ने बकरीद पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान समुचित व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा तथा क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा। गुरुवार को नगर निगम सभागार में हुई बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद, सभी अपर नगर आयुक्त, सभी विभागों के प्रमुख, सभी जोनल अधिकारी, अभियंता, सफाई निरीक्षक आदि मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने बकरीद पर्व के दौरान काम करने वाले सुपरवाइजर चालक व सफाई कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग की। साथ ही पार्षदों ने आवश्यकतानुसार कार, जेसीबी आदि वाहन दिए जाने की मांग की, ताकि कूड़ा आसानी से हटाया जा सके। साथ ही उचित प्रकाश व्यवस्था व संकरी गलियों से कूड़ा हटाने के लिए वाहन की मांग की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बकरीद के त्यौहार पर नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। साथ ही क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया जाए। जिससे किसी भी जरूरत को तत्काल पूरा किया जा सके। उन्होंने चूना, मैलाथियान व अन्य कीटनाशकों की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अवशेषों को ढकने व ले जाने की समुचित व्यवस्था करें। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, सहायक नगर आयुक्त संतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।

Loving Newspoint? Download the app now