खेल डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। विश्व चैंपियन भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं।
यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इस बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है। 2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था।
बीसीसीआई ने की 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा
इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि गत माह आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने महिलाओं की पुरस्कार राशि में तीन सौ प्रतितशत का इजाफा किया था। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल बोर्ड ने विश्व चैम्पियन बनने वाली पूरी भारतीय टीम - खिलाड़ियों, कोचों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की भी घोषणा की है।
PC:espncricinfo
 अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

'मेरा बेटा धार्मिक न बने', रघु राम खुद हैं नास्तिक, कहा- वो बड़ा होकर शराब, सिगरेट और भाषा समझे तो बेहतर

बिहार चुनाव 2025 : बड़ी पार्टियों के बीच क्या TPP, JJP, VVIP, IIP जैसी नयी पार्टियों की 'बोहनी' हो पाएगी ?

ऋषभ पंत, सरफराज खान और मोहम्मद शमी की वापसी, श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया फाइनल, इन 15 को मौका!

नालंदा में सड़क हादसा, बच्ची की मौत...

Ukraine-Russia: युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लिया बड़ा फैसला, अब यूक्रेन कमाई के लिए करेगा...





