खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 17 सितंबर 1986 को हुआ था। आर अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। 18 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके आर अश्विन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। इनका टूटना आसान नहीं होगा।
आज हम आपको आर अश्विन के तीन रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अश्विन टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले स्पिनर हैं। उन्होंने 66वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
वहीं अश्विन अलग-अलग कैलेंडर वर्ष में भारत की ओर से सर्वाधिक बार 50 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने साल 2015, 2016, 2017 और 2021 में 50 से ज्यादा विकेट झटके अपने नाम किए थे। अश्विन के नाम इनके अलावा भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Shukrawar Upay: शुक्रवार को ऐसे करें लक्ष्मी पूजन, धन से भर जाएगा पूरा खजाना
Uttarakhand Rain Alert: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
मजेदार जोक्स: आज खाने में क्या है?
PM मोदी के दौरे से पहले राजस्थान में भजनलाल सरकार की बड़ी कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
मुगलो को पानी पी पीकर` कोसने वालो भारत में मुगलों ने दीं ये 8 स्वादिष्ट चीजें जिन्हें आज भी शौक से खाते हैं लोग