Next Story
Newszop

Rajasthan: जन्मदिन पर सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के लिए कही ये बात

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। अशोक गहलोत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया था।

अशोक गहलोत ने जन्मदिन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने बधाई दी है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हैं। सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा से विधायक अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। प्रदेश की सेवा एवं विकास में आपका अहम योगदान रहा है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now