इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का इंतजार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद देश में दोनों ही ईंधनों कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी आज भी कीमतों को नहीं बदला है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिलेगा।
देश के चार महानगरों में भी दों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव आज नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 प्रतिलीटर है।
प्रमुख शहरों में आज ये है दोनों ईंधनों की कीमतें
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में कई बार कमी होने के बावजूद मई 2022 के बाद से देश में कीमतें नहीं बदली हैं। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारीकिया जाता है।
PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
9 साल के कबीर ने जीता नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुभव किया शेयर
पाक अधिकृत कश्मीर में लोगों ने की हड़ताल, परिवहन और बाजार बंद
मोगा सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता, 286 ग्राम हेरोइन के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार
सोनू सूद ने महाराष्ट्र के 92 साल पुराने ढाबे वाले की कहानी साझा की, जताया सम्मान
Railway News: अब भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, इन 2 शहरों से मिलेगी सेवा; 4000 करोड़ रुपये होंगे खर्च