इंटरनेट डेस्क। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 65-78 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
राजस्थान में आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.55 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले यहां पेट्रोल की कीमत 105.45 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं यहां पर डीजल औसत कीमत 91.01 रुपऐ प्रति लीटर है। इससे पहले इसकी कीमत 90.91 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
मायानगर मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर आज मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44 और बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86, डीजल 91.02 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। आपकों बता दें कि देश में अन्तिम बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
टोटो चालक का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, अब 65 वर्ष में सेवानिवृत्त होंगे विश्वविद्यालों के डेमोंस्ट्रेटर
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी दावों की बाढ़, पीआईबी फैक्ट चेक ने झूठ का किया पर्दाफाश
सूरजपुर : महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस
आतंकवाद के खात्मे और भारतीय सेना की सफलता के लिए केदारनाथ में रूद्राभिषेक