इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं, लेकिन कुछ समय से बदले हुए मौसम ने लोगों लू और तेज गर्मी से राहत दी है। वैसे आगे भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने 2 जून से राज्य के कई हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव की चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार 2 जून से 5 जून तक बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
जाने कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग की माने तो जैसलमेर में रविवार को राज्य का सर्वाधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 5 जून तक प्रतिदिन गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसके अलावा हवा की नमी बढ़ने से उमस भी महसूस की जा सकती है। 6 और 7 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
20 से 25 जून के बीच मानसून की दस्तक
मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 20 से 25 जून के बीच राजस्थान में मानसून प्रवेश करने की संभावना है। इसकी एंट्री भी उदयपुर और कोटा संभाग से होगी। दक्षिण पश्चिम मानसून की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह अनुमान जताया गया है। बता दें कि देश में सबसे पहले केरल में मानसून पहुंच गया है।
pc- parbhat khabar
You may also like
Health Tips: रोजाना करें भीगे हुए अखरोट का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये फायदे
36 लाख निवेशकों को तगड़ा फायदा! गोल्डमैन सेश ने रिलायंस को बनाया फेवरेट स्टॉक का हिस्सा, जानिए क्यों?
शहर के प्लैनेट मॉल में लगी आग
तीस्ता हाइडल प्रोजेक्ट के लॉक गेट से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कहा-यह भारतीय सेना के शौर्य का अपमान