Top News
Next Story
Newszop

Rajasthan: जायदाद के लिए बेटे-बहूओं और रिश्तेदारों ने किया ऐसा परेशान की बुजुर्ग दंपती को उठाना पड़ा 70 साल की उम्र में ये कदम, हर कोई रह गया....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नागौर में एक बड़ा कांड हो गया और वो भी ऐसा कि हर किसी को हिला कर रख दें। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो वो भी परेशान हो गए। जी हां नागौर शहर में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच पारिवारिक कलह और संपत्ति विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। 

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक दंपती की पहचान हजारी राम (70) और उनकी पत्नी चावली (68) के रूप में हुई है। दोनों पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर अकेले रह रहे थे। जब पड़ोसियों ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलते देखा तो उन्होंने दंपती के बेटे को सूचित किया। बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर पानी से भरे टैंक में दोनों के शव मिले। साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है।

घर में मिला सुसाईड नोट
जानकारी के अनुसार घर की दीवारों पर चिपकाए गए सुसाइड नोट में दंपती ने अपने बेटों, बहुओं और अन्य रिश्तेदारों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। खबरों की माने तो दंपती ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे। पुलिस ने कहा दंपति जिस कॉलोनी में रहते थे, वह पोश कॉलोनी है। मकान की भी अच्छी खासी रकम है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने कमरों में पोस्टर चिपकाए थे, जिसमें बेटे, बहू और रिश्तेदारों से परेशान होने की बातें लिखी गई थी।इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति और पत्नी बेहद परेशान थे। पुलिस ने बताया बुजुर्ग दंपति के पास तीन प्लाट थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। प्लॉट और संपत्ति के लिए यह लोग आपस में झगड़ते थे और माता-पिता से मारपीट करते थे।

pc- news.utexas.edu

 

Loving Newspoint? Download the app now