Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan: सरकार नहीं सर्कस वाले बयान पर गहलोत का नया तर्क, हम नहीं भाजपा के लोग ही कह रहे कि यह सर्कस हैं

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कह दिया था की प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। ऐसे में भाजपा के सीएम सहित कई नेताओं ने गहलोत को घेरा था। लेकिन अब फिर से गहलोत ने उसी बात को दोहराया हैं और कहा हैं कि राजस्थान केकी अपनी पार्टी के लोग राज्य में भाजपा की सरकार को सर्कस कह रहे हैं। गहलोत ने शर्मा की एक टिप्पणी के जवाब में यह बात कही।

image

क्या कहा गहलोत ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि मैंने सीएम भजनलाल को छोटा दिखाने के लिए ऐसा नहीं कहा। मैं यह नहीं कह रहा कि यह सर्कस है। उनकी पार्टी के लोग कह रहे हैं कि यह सर्कस है। गहलोत ने आगे कहा कि काम सर्कस की तरह चल रहा है, कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है, मंत्री इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट बैठक में जाते हैं, विधायक धमकी दे रहे हैं और आप जानते हैं कि राजस्थान में क्या हालात हैं। वह बार-बार हवा में बातें करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वो यमुना का पानी लाएंगे।

image

सीएम के हित में अपनी भावनाएं व्यक्त कीः गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को लेकर कहा कि शर्मा के हित में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, क्योंकि जयपुर से दिल्ली तक किए जा रहे दौरों से उनकी सरकार के शासन के बारे में पहली धारणा अच्छी नहीं रही है। इससे पहले गहलोत ने रविवार को जोधपुर में कहा था, राज्य में कोई सरकार नहीं है लेकिन सर्कस चल रहा है।

pc- business-standard.com,tv9,businesstoday.in

 

Loving Newspoint? Download the app now