इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देश के युवाओं, खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली विंगार्ड बताया है। राहुल गांधी का यह संदेश तब आया है जब नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में छात्रों और युवाओं के आंदोलन सामने आए है।
क्या लिखा राहुल ने
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, देश का युवा, देश का छात्र, जेन-जी संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से एक रणनीतिक दांव है।
भाजपा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी के इस एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जी परिवारवाद के खिलाफ है। वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करेगा? निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में आगे लिखा, वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? देश छोड़ने की आप करो तैयारी आ रहे हैं।
pc- thenewsminute.com, navbharat
You may also like
'5 करोड़ के 2 घर, AI स्टार्टअप में निवेश, महीने की कमाई 2-3 लाख', इस ऑटो ड्राइवर की कहानी ने उड़ाए सबके होश!
महिला वर्ल्ड कप: दोबारा शुरू हुई भारतीय पारी, कुछ देर के लिए इसलिए रुका था मैच
बिहार चुनाव 2025: सेल्फी के शौकीनों को गुड न्यूज! पोलिंग बूथ पर मोबाइल ले जा सकेंगे वोटर
चाची ने भतीजे संग किया ऐसा कांड` लोग बोले- अपने बच्चों को कभी इस घर में नहीं भेजेंगे
Labour Card Yojana 2025: जिन मजदूरों का बना है लेवर कार्ड तो मिलेंगे इतने पैसे