Lifestyle
Next Story
Newszop

Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर बन रहे ये शुभ योग, पूजा के लिए मिलेगा आपको 1 घंटा 16 मिनट का समय

Send Push

इंटरनेट डेस्क। करवा चौथ का पर्व नजदीक हैं और हिंदू धर्म और खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती है। जो महिलाएं व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती है उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति की आयु लंबी होती है।

कब है करवा चौथ 
बता दें कि करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत रविवार, 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा।

करवा चौथ शुभ योग 
ज्योतिषाचार्यों कि माने तो इस साल करवा चौथ पर कई शुभ योग का निर्माण होगा, जिसमें व्रत रखना बहुत ही फलदायी रहेगा। व्यतिपात योग, वरियान योग और गुरु पुष्य योग बन रहे है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त
वैसे आपको बता दें कि करवा चौथ के दिन पूजा के लिए केवल 1 घंटा 16 मिनट का समय मिलेगा। आप इस दिन शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक पूजा कर सकते है। वहीं शाम में 7 बजकर 58 मिनट के बाद चंद्रोदय होगा।

pc- sachkitop.com

 

Loving Newspoint? Download the app now