अगली ख़बर
Newszop

Weekend Ka Vaar Highlights: 2 कंटेस्टेंट्स एक साथ हुए बेघर, एलिमिनेशन होते ही मालती और फरहाना पूल में कूदीं

Send Push
'बिग बॉस 19' में आज का वीकेंड का वार बेहद खास है। क्योंकि आज कई सारी चीजें होने वाली हैं। शो में सलमान की दोस्त सोनाक्षी सिन्हा आने वाली हैं और वो घरवालों से टास्क भी करवाएंगी। इसी के साथ, शो में आज एविक्शन भी होगा और चांसेज हैं कि डबल एविक्शन हो। सलमान खान के सामने गौरव खन्ना घरवालों की मिमिक्री करते भी नजर आने वाले हैं।

आज का एपिसोड शुरू होते ही घरवाले आपस में लड़ रहे थे। दरअसल फरहाना और कुनिका बहस कर रही थीं। तब तक सलमान खान आते हैं और नॉमिनेशन्स की बात करते हैं। फिर वो घरवालों के साथ एक टास्क गेम खेलते हैं। मालती से सलमान ने पूछा कि किसको वो चाहेंगी कि वो घर से बाहर जाए और मालती नेहल और बसीर का नाम लेती हैंं।

गौरव खन्ना ने उतारी घरवालों की नकलफिर सलमान खान गौरव से कहते हैं कि वो घरवालों की मिमिक्री करें। पहले तो वो नेहल की मिमिक्री करते हैं जिस पर सभी हंसते हैं। फिर वो तान्या की मिमिक्री करते हैं। ऐसे ही घरवालों को हंसाते हुए गौरव एक के बाद एक सबकी नकल उतारते हैं।



मीका सिंह ने गाया 'तोड़ दूंगा-फोड़ दूंगा'इन सारी मौज-मस्ती के बाद सलमान खान सिंगर मीका सिंह को स्टेज पर बुलाते हैं और फिर एंट्री होती है मीका सिंह की। वो आकर अपने कुछ गाने गाते हैं। भाईजान के साथ प्यार भरी बातें करते हैं। वो घरवालों से बातचीत करते हैं। मीका कुछ लोगों से गाना गाने के लिए भी कहते हैं। फरहाना, अभिषेक और अशनूर गाना गाते हैं।



घर में कौन हिट और कौन फ्लॉप!गाने और धमाल के बाद मीका सिंह घरवालों से एक और टास्क करवाते हैं। इसमें उन्हें चार्ट पर लोगों के नाम लगाने होते हैं कि कौन टॉप है घर में और कौन फ्लॉप। ज्यादा लोगों ने हिट जर्नी कुनिका, गौरव और तान्या जैसे लोगों को दी और फ्लॉप फरहाना को दिया। किसी ने मृदुल को न हिट न फ्लॉप दिया।


सोनाक्षी ने पूछा- कौन है पिशाचिनीसलमान इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत करते हैं। वो अपनी फिल्म जटादारा को प्रमोट करने के लिए शो में आई हैं। वो पहले तो अपनी फिल्म के बारे में बताती हैं और फिर घरवालों को टास्क देती हैं कि उन्हें बताना है कि घर में पिशाचिनी जैसा कैरेक्टर किसका है। ज्यादातर लोग इसमें फरहाना को चुनते हैं और मालती को भी कुछ वोट्स मिलते हैं।



वेंटिंग मशीन में छिपा फैसलासलमान खान एपिसोड के अंत में बताते हैं कि वेंटिंग मशीन पर पंच मारना है और जिसका नाम निकलेगा उसे चेक करना है कार्ड पर क्या लिखा है। इसी में फैसला छिपा हुआ है।



बसीर और नेहल हुए एविक्टपहला कार्ड नेहल के नाम का निकला और दूसरा कार्ड बसीर का निकला। दोनों घर से बेघर हो गए और एक साथ ही चले गए। उनके जाते ही मालती उनसे मिले बिना ही पूल में कूद गईं और स्विमिंग करने लगीं। फरहाना के भी खूब आंसूं निकले।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें