Tv
Next Story
Newszop

बिग बॉस 18: श्रुतिका अर्जुन के साथ भेदभाव? एलिस पर लगा टूटी-फूटी हिंदी का मजाक उड़ाने का आरोप, तमतमाई एक्ट्रेस

Send Push
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में मंगलवार की रात 'टाइम ऑफ गॉड' बनने की रात थी, लेकिन इस प्रक्रिया में कई रिश्ते बने और बिगड़े। खासतौर से श्रुतिका अर्जुन और एलिस कौशिक के। दोनों के बीच भयानक लड़ाई हुई। वजह थी- श्रुतिका के बोलने का साउथ इंडियन एक्सेंट! ये पूरा मामला कब शुरू हुआ और कहां तक पहुंचा, आइये आपको बताते हैं। Bigg Boss 18 में 'टाइम ऑफ गॉड' बनने का टास्क हुआ। एलिस कौसिक ने तो गुणरत्न सदावर्ते का नाम लिया और उनसे 'कैप्टन' बनने का मौका छीन लिया। लेकिन श्रुतिका ने एलिस को अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा, 'मैं एलिस को चुनती हूं, क्योंकि टाइम गॉड बनने के लिए पहले सबके साथ टाइम बिताना पड़ेगा। उनका एक ग्रुप है, जिसमें वो बहुत कंफर्टेबल हैं। ग्रुप बनाना गलत नहीं है। दूसरी एक बात पर्सनल बेस्ड है। मैं जैसे बोलती हूं, उसका बारे में उन्होंने मॉक किया था।' ये सुनते ही एलिस इस पर ऐतराज जताती हैं कि उन्होंने हमेशा बोला है कि उन्हें क्यूट लगता है! 'मॉक और मजाक में अंतर' पर श्रुतिका उन्हें बीच में ही रोक देती हैं और अपनी बात खत्म करने का हवाला देती हैं। वो कहती हैं, 'मॉक और मजाक में बहुत ज्यादा अंतर होता है। मजाक मेरे सारे दोस्त करते हैं। मुझे मजाक और मॉकिंग में अंतर पता है और मैं बहुत स्पोर्टिव हूं। आपके हंसने से पहले मैं हंस लूंगी। लेकिन हर समय, जब मैं चेंजिंग रूम में जाती हूं, हर सुबह, जो कुछ भी इंग्लिश में मैं शब्द यूज करती हूं। उसको रिपीट किया जाता है। और अगर आप मॉक कर रहे हो तो उसे मानो कि आप ऐसा कर रहे हो। पहले मॉक किया जाता है, फिर कवरअप किया जाता है कि ये बहुत क्यूट है। मुझे तमिलनाडु एक्सेंट पसंद है।' एलिस और श्रुतिका की भयानक लड़ाई पर एलिस इस बात पर बिफर जाती हैं और कहती हैं कि श्रुतिका कंफ्यूज हैं। ये लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती है। बाद में भी किचन एरिया में एलिस और श्रुतिका में लड़ाई होती है। एलिस अपने ग्रुप में कहती हैं कि कंवर उन्हें हमेशा बोलता है, लेकिन वो खुद को बदल नहीं पाती हैं। बाद में वो सारा और शिल्पा के सामने जाकर कहती हैं, 'मेरी छठवीं क्लास में दोस्त थी, वो साउथ इंडियन थी। इसलिए वो हमेशा बोलती हैं कि उनका एक्सेंट मजाकिया लगता है।' खूब हुई तू-तू मैं-मैं श्रुतिका ने ये भी कहा कि वो पहले दिन ही ये कह चुकी हैं कि उन्हें उनकी एक्सेंट को लेकर बोला ना करें। लेकिन श्रुतिका का ये कहना है कि अगर उन्हें दिक्कत थी तो वो पहले ही बोल देतीं। श्रुतिका से बहस के बाद एलिस ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और कहा कि वो घर के अंदर श्रुतिका की खुशियों को आग लगा देंगी। आप इस शो को कलर्स चैनल और ओटीटी पर जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now