Top News
Next Story
Newszop

रायबरेली में ड्यूटी से कमरे पर लौटे यूपी पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, पत्नी के बारे में सामने आई ये बात!

Send Push
माधव सिंह, रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में यूपी पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ऊंचाहार गांव में पत्नी के आत्महत्या कर लेने की सूचना से सिपाही आहत था। आवास में फंदा लगाकर सिपाही ने भी जान दे दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आवास पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।यह घटना शुक्रवार दोपहर में हुई है। ऊंचाहार कोतवाली में तैनात सिपाही उपमेंद्र सिंह औरैया जनपद के बनारसीदास का रहने वाला था। वह करीब दो साल से ऊंचाहार कोतवाली में तैनात था। शुक्रवार को उसकी कोतवाली में पहरा ड्यूटी थी। दोपहर एक बजे उसने अपनी ड्यूटी खत्म की, उसके बाद गायत्री नगर मुहल्ले में अपने किराए के मकान में चला गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे मोहल्ले के लोग उसके कमरे की ओर गए और उसका दरवाजा खोला तो दंग रह गए। ड्यूटी से लौटकर की आत्महत्यासिपाही का शव रस्सी के सहारे छत की हुक से लटक रहा था। आस-पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली को दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और सिपाही के शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे उसकी पत्नी संतोषी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद सिपाही ने यह कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Loving Newspoint? Download the app now