पटना: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद होंगे। हमारी पार्टी के विधायक भी नीतीश कुमार का सीएम के लिए समर्थन देंगे। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके सभी विधायक एकजुट होकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि '2020 में भी एनडीए की सरकार बनी थी, उस वक्त मैं एनडीए के साथ नहीं था। लेकिन इस बार एनडीए पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है। यह पांच दलों का एक स्ट्रांग विनिंग कॉम्बिनेशन है।'
महागठबंधन और तेजस्वी के लिए मुस्लिम सिर्फ वोट बैंक: चिराग
चिराग पासवान ने महागठबंधन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे हैं। चिराग ने कहा, 'यह बिल केंद्र सरकार ने पारित किया है, इसे फाड़ने से कुछ नहीं बदलने वाला।'
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूछा कि अगर महागठबंधन वाकई सभी वर्गों की राजनीति करता है, तो मुस्लिम समाज से उपमुख्यमंत्री की घोषणा क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव की पार्टी सिर्फ मुस्लिम समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। क्या तेजस्वी परिवार के अलावा कोई दूसरा यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकता?' चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी सुझाव देगी कि एनडीए में मुस्लिम प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया जाए।
कर्पूरी ठाकुर को लेकर राहुल-तेजस्वी पर टिप्पणी
पासवान ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम का राजनीतिक उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'कर्पूरी ठाकुर का नाम सिर्फ राजनीति के लिए नहीं, विचार और मूल्यों के लिए है। इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना गलत है।'
2030 में मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा: चिराग
नीतीश कुमार के पैर छूने के सवाल पर चिराग ने कहा, 'यह मेरे संस्कार हैं। उम्र और अनुभव में वे बड़े हैं, इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं।' उन्होंने कहा कि, '2030 में मैं मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा, क्योंकि मेरा विज़न हमेशा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट रहा है।' चिराग ने यह भी बताया कि चुनाव के बाद वे अपने सुनहरी बाग आवास में शिफ्ट होंगे।

You may also like

कौन हैं रंजना प्रकाश देसाई? 8th Pay Commission चेयरमैन जो बदल देंगी आपकी जेब!

चक्रवात 'मोंथा' : दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, यात्रियों को किया अलर्ट

2 मैचों में झटके 15 विकेट... मोहम्मद शमी ने फिर खोला पंजा, अजीत अगरकर ने आखिरी क्यों रखा टीम से बाहर?

रेलवे स्टेशन पर 'मिशन नन्हीं परी', प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती ने महिला कॉन्सेटबल को किया सैल्यूट

श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व