तिरुवनन्तपुरम : केरल पुलिस ने फरारी काट रहे रेप के एक आरोपी को 24 साल बाद चेन्नै से गिरफ्तार किया है। केरल का यह शख्स 2001 में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में आरोपी था। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय मुथुकुमार के रूप में हुई है, जो ईसाई धर्म अपनाने के बाद पास्टर सैम के नाम से चेन्नै में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
ट्यूटर का काम करता था आरोपी
थिरुवनंतपुरम की पुलिस के अनुसार, मुथुकुमार को 2001 में एक 14 साल की स्कूली छात्रा के रेप के आरोप में पकड़ा गया था। उस समय आरोपी ट्यूटर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि उसने दलित लड़की को अपने घर ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर तीन महीने की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वह 2001 में जमानत पर छूटकर फरार हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह लंबे समय से पेंडिंग मामलों में से एक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले एक साल से पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि वह शायद छिपने क लिए धर्म बदल लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने न तो मोबाइल कनेक्शन लिया था और न ही बैंक खाता खुलवाया था।
पुलिस जांच में मां और भाई का चला पता
रेप के मामले में शामिल होने के बाद, मुथुकुमार को अपना किराए का घर खाली करने के लिए कहा गया था। वह अपनी मां के साथ किराए के घर में रहता था। जमानत पर छूटने के बाद, वह नागरकोइल जाकर रहने लगा। इसके बाद वह तमिलनाडु के तेनकासी चला गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तेनकासी में उसकी मां और भाई का पता लगाया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि जब उन्होंने परिवार के मोबाइल फोन कॉल डिटेल की जांच की तो उन्हें पता चला कि पुलिस के पहुंचने के बाद कुछ नंबरों से उनके पास कॉल आने बंद हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उनके अकाउंट में भी कुछ खातों से अचानक पैसे आने बंद हो गए।
पुलिस आगे की जांच कर रही है
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से देखा कि एक ही मोबाइल डिवाइस दो अलग सिम के साथ काम कर रहा था। पुलिस को आगे जांच में पता चला कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल चेन्नै में एक महिला कर रही थी, जो आरोपी की पत्नी निकली। पुलिस ने कहा कि कोर्ट को आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में सूचित किया जाएगा।
You may also like

हाईकोर्ट सख्त: बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में विस स्पीकर से 16 महीने की देरी पर मांगा जवाब

ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, भारत की नकल करने जा रही पाकिस्तानी सेना, असीम मुनीर अब बनेंगे कमांडर ऑफ डिफेंस फोर्सेस

'सच्चा दोस्त' अब कौन-सा गुल खिलाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने हर तारीफ के बाद भारत पर लिया है खतरनाक एक्शन

हैलो! प्रधानमंत्री जी.. हम 'हनुमान' बोल रहे! उड़न खटोला नहीं उड़ा तो चिराग ने सीधे पीएम मोदी को लगाया फोन

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर... छह लेन 'विज्ञान पथ' हाईवे से 6 जिलों की कनेक्टिविटी होगी आसान




