अगली ख़बर
Newszop

28 अक्टूबर 2025 कन्या राशिफल : मेहनत का मिलेगा फल, अधिकारियों की रहेगी नजर

Send Push
28 October virgo Horoscope : आज कन्या राशि वालों का करियर राशिफल : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों के बीच अवसर लेकर आने वाला है। ग्रहों की स्थिति संकेत कर रही है कि आज व्यापार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। कई स्थानों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर देने की स्थिति बन सकती है। यह समय आपको व्यापार में रणनीति के साथ आगे बढ़ने का है। अगर आप मार्केटिंग, बैंकिंग या कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आज आपके लिए दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा। बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रह सकता है। हालांकि मेहनत का फल आज ही किसी रूप में मिल सकता है। बॉस या सीनियर अधिकारियों की नजर आज आपके काम पर रहेगी।

आज कन्या राशि वालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार में आज सकारात्मक माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करते नजर आएंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तालमेल बना रहेगा।

आज कन्या राशि वालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत से बचें। हल्का व्यायाम, वॉक और योग अपनाने से लाभ मिलेगा।

आज कन्या राशि वालों के लिए उपाय : दिन को शुभ बनाने और बाधाओं को दूर करने के लिए सुबह उगते सूर्य को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें। इससे मानसिक एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता के अवसर मिलेंगे।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें