पटना: बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद मंगलवार शाम अब तक 13 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। अब तक सभी में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं अब तक के एग्जिट पोल में तेजस्वी पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। असली नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे लेकिन उससे पहले बिहार चुनाव के पोल ऑफ पोल्स को देखें तो नीतीश कुमार बढ़त बनाते दिख रहे हैं।
अब तक आए तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। किसी भी एग्जिट पोल में अब तक महागठबंधन को आगे नहीं दिखाया गया है। वहीं आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ 4 एग्जिट पोल में महागठबंधन तिहाई के आंकड़े में पहुंच रहा है। एक के बाद एक आए सभी एग्जिट पोल में एनडीए की भारी बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। हालांकि असली नतीजों के लिए 14 नवंबर का इंतजार करना होगा।
एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो बिहार में नीतीश कुमार इतिहास रचने जा रहे हैं। वहीं सर्वे के मुताबिक तेजस्वी के लिए मुख्यमंत्री बनने का सपना फिलहाल सपना ही दिख रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों को हालांकि आरजेडी के तमाम प्रवक्ता नकार रहे हैं और उनका कहना है कि 14 नवंबर को नतीजे बिल्कुल अलग दिखाई पड़ेंगे।

You may also like

दिल्ली का पहला फिदायीन हमला है लाल किला ब्लास्ट! DNA टेस्ट से यूं बदल जाएगा राजधानी में टेरर अटैक का इतिहास

रिलायंस और एयरटेल ने कर दी निवेशकों की मौज, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी, 25,800 के पार

दिल्ली ब्लास्ट: कैसे तैयार हुआ 'आतंकी डॉक्टर मॉड्यूल', जानिए

New York City Rent: अमेरिकी बिलेनियर स्टर्नलिच न्यूयॉर्क की तुलना भारतीय महानगर मुंबई से क्यों कर रहे हैं?

अभिषेक शर्मा ने बनवाया नया टैटू, क्या है कलाई पर लिखे 3 शब्दों का मतलब?