आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदारा के शास्त्रीपुरम स्थित एक होटल के वॉशरूम से युवती ने छलांग लगा दी। ये हादसा तब हुआ जब पुलिस ने उस होटल में छापा मारा था। बदनामी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से युवती ने होटल से छलांग लगाई थी। घायल अवस्था में मिली युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह मामला मंगलवार दोपहर का है। शास्त्री पुरम स्थित आरवी काम्पलेक्स में होटल हेवन संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो युवती घायल अवस्था में थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जब होटल में जांच की तो पांच कमरे बने थे। जिनमें से एक कमरा सजा हुआ था। उसमें हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ था। बाकी अन्य कमरे भी पुलिस को अस्त व्यस्त हालत में मिले थे।
अंदर से बंद मिला था वॉशरूम
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और होटल की जांच की तो उसमें एक कमरे का वॉशरूम अंदर से बंद मिला था। ये वही कमरा था। जिसकी छत से युवती कूदी थी। पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है।
जानकारी मिल रही है कि इस होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती थीं। आसपास के लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

You may also like

गाजियाबाद में LSD वाला खेल! पति-पत्नी औऱ वो मिलकर चलाते हैं 'लव गैंग', कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद

शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में लोन ग्रोथ में 11.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की –

SM Trends: 29 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

राम मंदिर में ध्वजारोहण: 22 फीट लंबाई, 11 फीट चौड़ाई, 11 किलो वजन... पैराशूट फैब्रिक ध्वज की जानिए खासियत

IND vs AUS: 6 6 4 4 4…सूर्यकुमार यादव ने छक्के मारकर रचा इतिहास, दुनिया और भारत में बनाया रिकॉर्ड ठोके 150 छक्के