Top News
Next Story
Newszop

Jharkhand Elections: झारखंड पार्टी ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पूर्व मंत्री एनोस एक्का के बेटे-बेटी भी मैदान में

Send Push
रांचीः 1949 में गठित झारखंड पार्टी राज्य की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है। 75 वर्षां में झारखंड पार्टी कई हिस्सों में टूटी। लेकिन आजादी के बाद बिहार विधानसभा में भी झारखंड पार्टी (झापा) की गिनती प्रमुख विपक्षी पार्टियों में होती थी। कई दशक तक झापा ने छोटानागपुर संताल परगना क्षेत्र में कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी। लेकिन पार्टी में अनेक बार टूट और बिखरने बावजूद अलग झारखंड राज्य गठन के बाद भी झापा की सरकार में बड़ी भूमिका रही। एनोस एक्का ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की1970 के दशक में झारखंड आंदोलन के बड़े नेता एनई होरो ने इस पार्टी को पुनर्जीवित किया था। बाद में एनोस एक्का ने पार्टी की कमान संभाली। एनोस एक्का झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे। अब झापाने राज्य में 20 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। पार्टी के अध्यक्ष एनोस एक्का ने बुधवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें से दो सीटों पर एनोस एक्का के पुत्र और पुत्री का नाम शामिल है। झारखंड पार्टी की ओर से कोल्हान प्रमंडल की चाईबासा सीट से कोलंबस हांसदा, मनोहरपुर से महेंद्र जमुदा को मैदान में उतारने का ऐलान किया गया। इसके अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सिमडेगा से आयरिन एक्का, कांके से अनिल कुमार पासवान और कोलेबिरा से संदेश एक्का को उम्मीदवार बनाया गया है। पुत्री सिमडेगा और पुत्र कोलेबिरा से चुनाव मैदानएनोस एक्का के पुत्र संदेश एक्का कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगे। इस सीट से एनोस एक्का तीन बार चुनाव जीत चुके है। लेकिन पिछली बार एनोस एक्का की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं एनोस एक्का की पुत्री आयरिन एक्का सिमडेगा से चुनाव लड़ेंगी। आयरिन पिछली बार भी सिमडेगा सीट से चुनाव लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। समान विचारधारा वाले दलों से तालमेलझारखंड सरकार में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि पार्टी झारखंड के हितों की बात करने वाले और समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन की पक्षधर है।उन्होंने दावा किया कि राज्य में चुनाव के बाद बनने वाली सरकार में झारखंड पार्टी अहम भागीदार होगी। पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के पुत्र राजकुमार मुंडा झापा मेंझारखंड पार्टी की ओर से रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित मिलन समारोह में झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा के बड़े पुत्र और तमाड़ सीट से झामुमो के विधायक विकास मुंडा के भाई राजकुमार मुंडा ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तमाड़ में भाई-भाई का मुकाबला संभवसंभावना व्यक्त की जा रही है कि राजकुमार मुंडा तमाड़ सीट पर झारखंड पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उनके भाई और मौजूदा विधायक विकास मुंडा का भी मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। यानी, इस सीट पर भाई-भाई में मुकाबले की तस्वीर बनती दिख रही है।
Loving Newspoint? Download the app now