Next Story
Newszop

करियर राशिफल 13 मई 2025 : मंगलवार को आदित्य योग में इन 5 राशियों पर होगी बजरंगबली की कृपा, कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, देखें कल का मनी करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : मंगलवार 13 मई को आदित्‍य योग में बजरंगली के आशीर्वाद से कर्क और तुला सहित 5 राशियों के सभी कार्य सफल होंगे। आपके लिए कारोबार में डबल कमाई के योग बने हैं और साथ ही नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपका दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपका भाग्‍य साथ देगा और आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। देखें मेष से मीन तक मंगलवार का मनी करियर राशिफल विस्‍तार से।
मेष राशि करियर राशिफल : दिन बहुत अच्छा रहने वाला है image

मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें ऑफिस में अच्छा काम करने के लिए सम्मान मिल सकता है। यदि वे अपने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो वह भी मिल सकता है। जरूरी काम में पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी और आपको पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। रात का समय परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा और कहीं घूमने भी जा सकते हैं।


वृषभ राशि करियर राशिफल : दिन व्यस्तता से भरा बीतेगा image

वृषभ राशि के जातकों का दिन व्यस्तता से भरा बीतेगा। बहुत भागदौड़ के कारण वे काम में बिजी रहेंगे। ऐसे में पैर में चोट लग सकती हैं, सावधान रहें। निर्णय लेने की क्षमता से उन्हें फायदा होगा। वे कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और उन्हें खुशी होगी। किसी काम में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें तो आपको आगे चलकर बहुत फायदा होगा। शाम को वे किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यस्तता रहेगी और खर्चे बढ़ेंगे।


मिथुन राशि करियर राशिफल : फिजूल के खर्चों से बचना अच्छा रहेगा image

मिथुन राशि के जातकों को सावधानी से बिताने की सलाह है। फिजूल के खर्चों से बचना अच्छा रहेगा। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुकावट आ सकती है और उन्हें नुकसान हो सकता है। अचानक आर्थिक रूप से फायदा होने से उनकी रुचि धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगी। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।


कर्क राशि करियर राशिफल : करियर में उन्नति और सम्मान के योग image

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। करियर में उन्नति और सम्मान दोनों मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और प्रमोशन की भी संभावना है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें नई डील मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोई रुका हुआ भुगतान या उधार राशि मिल सकती है। आपको धन लाभ भरपूर मात्रा में होगा।


सिंह राशि करियर राशिफल : कामकाज में सफलता मिलेगी image

सिंह राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी, परंतु कुछ विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण ग्राहक से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के आर्थिक मामलों में व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। निवेश करने से पहले सही सलाह लें तो आपको धन लाभ होगा।


कन्या राशि करियर राशिफल : परिश्रम का फल मिलेगा image

कन्या राशि वालों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन लाभ की संभावना है, विशेष रूप से कृषि, शिक्षा या फार्मा सेक्टर से जुड़े लोगों को। खर्च अधिक हो सकता है, विशेषकर स्वास्थ्य पर। पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के इलाज में धन खर्च संभव है। फालतू खर्चों से बचें और अनावश्‍यक वस्‍तुओं की खरीद न करें।


तुला राशि करियर राशिफल : करियर में नए अवसर मिलेंगे image

तुला राशि के लिए दिन सकारात्मक है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को सरकारी योजनाओं या बैंक से आर्थिक सहायता मिल सकती है। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने निवेशों से भी रिटर्न मिलने की संभावना है। कोई नया व्यापारिक समझौता लाभदायक रहेगा और आपके जीवन में तरक्‍की के योग बनेंगे।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है image

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धैर्य और विवेक से काम लेने का दिन है। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन शाम तक स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। करियर में कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से सावधानी रखनी होगी। अधिक खर्च और कम आमदनी के बीच संतुलन बैठाना पड़ेगा। आपका दिन किसी कारण से तनाव से भरा होगा।


धनु राशि करियर राशिफल : नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं image

धनु राशि के लिए दिन करियर और धन के मामले में शुभ है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यवसाय में तेजी आने की संभावना है। आपकी समझदारी से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है लेकिन वह मानसिक शांति देगा। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। आपका दिन उन्‍नति से भरा होगा।


मकर राशि करियर राशिफल : धन निवेश में सावधानी बरतें image

मकर राशि के जातकों को करियर में संतुलन बनाए रखना होगा। काम का दबाव हो सकता है, लेकिन उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यापार में छोटे-छोटे निवेश आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकते हैं। परिवार में किसी जिम्मेदारी के चलते अनचाहे खर्च हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान और कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है। धन निवेश में सावधानी बरतें। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और दिन खुशहाली में बीतेगा।

Loving Newspoint? Download the app now