शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी। प्रतिभा सिंह का कार्यकाल पिछले साल सितंबर महीने में पूरा हो गया था। लेकिन उन्हें पद से हटाया नहीं गया था। ऐसे में लगभाग एक साल बाद अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। हिमाचल कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। सूत्रों की मानें तो इस रेस में 3 दिग्गज नेता शामिल है। इन तीन नेताओं में विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल और सुक्खू सरकार में मंत्री रोहित ठाकुर के नाम आगे चल रहे है। इन तीनों में सबसे ऊपर रोहित ठाकुर का नाम चल रहा है। हालांकि पार्टी ने अभी तक नाम की घोषणा नहीं की है।
क्या रोहित ठाकुर होंगे नए अध्यक्ष
रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई से चार बार के विधायक हैं और पूर्व वीरभद्र सरकार में सीपीएस भी रह चुके हैं। वो मौजूदा सुक्खू सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं। हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा शुरू हुई। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए सहमति भी दे दी है। यदि वे अध्यक्ष बनते हैं, तो उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के लिए नुकसान होगा। हालांकि इससे उनका राजनीतिक कद और संगठन पर पकड़ काफी मजबूत हो जाएगी। सुक्खू कैबिनेट में उनके इस्तीफे से दो मंत्री पद खाली होंगे, जिससे क्षेत्रीय संतुलन बनाने का मौका मिलेगा।
आशीष बुटेल भी है बड़े दावेदार
पालमपुर से दो बार के विधायक आशीष बुटेल भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। उनके पिता बीबीएल बुटेल भी पांच बार विधायक रह चुके हैं, जिससे उनका कांगड़ा में अच्छा प्रभाव है। यदि बुटेल को अध्यक्ष बनाया गया तो कांगड़ा को संगठनात्मक नेतृत्व मिलेगा। लेकिन कांगड़ा जिले को तीसरा मंत्री पद मिलने की संभावना कम हो जाएगी, जो पहले की सरकारों में सामान्य बात थी। बुटेल का नाम दिल्ली तक चर्चा में है, जिससे उनकी दावेदारी को मजबूती मिल रही है।
विनय कुमार एससी कोटे से मजबूत उम्मीदवार
विनय कुमार, वर्तमान में विधानसभा उपाध्यक्ष हैं और एससी वर्ग से आते हैं। यदि कांग्रेस हाईकमान एससी वर्ग से अध्यक्ष बनाना चाहता है तो विनय कुमार पहली पसंद हो सकते हैं। वे पहले प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। उनका अनुभव और वर्गीय समीकरण उन्हें अन्य दावेदारों पर बढ़त दिला सकता है।

You may also like
आज का मीन राशिफल, 8 अगस्त 2025 : व्यावसायिक और निजी जीवन में चुनौतियों का करना होगा सामना
हरियाणा के फरीदाबाद में यमुना किनारे बसे गांवों में उड़ रहे 'चमकीले ड्रोन', दहशत में लोग
उत्तर प्रदेश: दुश्मनी भुलाकर एक ही पेड़ पर बैठे सांप, चूहा और विषखोपड़ा, बाढ़ ने कर दिया मजबूर
आज का मकर राशिफल, 8 अगस्त 2025 : व्यापार में धन कमाने के मिलेंगे मौके, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज का वृश्चिक राशिफल, 8 अगस्त 2025 : आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे