नई दिल्ली: हर साल 8 अक्टूबर को, भारतीय वायुसेना अपनी स्थापना के उपलक्ष्य में भारतीय वायु सेना दिवस मनाती है। इस वर्ष 93वां स्थापना दिवस समारोह गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। यहां, मुख्य परेड का भी आयोजन होगा। एयरफोर्स के जांबाज अधिकारी अपना हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे।
बता दें कि भारतीय वायु सेना (IAF) दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में से एक है। यह न केवल भारत की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है, बल्कि इससे जुड़े कई अनजाने तथ्य इसके शानदार इतिहास, खास उपलब्धियों और अलग-अलग खूबियों को बताते हैं। तो चलिए आपलोगों को आज हम भारतीय वायु सेना से जुड़े 10 रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।
भारतीय वायु सेना के 10 रोचक तथ्य
आपदा में संकट मोचन बनी वायुसेना2013 के आपदा राहत प्रयासों के दौरान, भारतीय वायुसेना ने आठ स्थानों से आठ अलग-अलग प्रकार के 45 हेलीकॉप्टरों का संचालन किया, 3,536 मिशन पूरे किए और 65 दिनों के भीतर 23,892 नागरिकों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला। यह उल्लेखनीय उपलब्धि संकट के समय सहायता प्रदान करने में भारतीय वायुसेना के समर्पण और क्षमता को दर्शाती है।

- स्थापना: भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को ब्रिटिश शासन के अधीन एक सहायक बल के रूप में हुई थी। शुरू में इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था।
- दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना: भारतीय वायुसेना, कर्मियों और विमानों की संख्या के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। इसके पास 1700 से ज्यादा विमान हैं और इसमें लगभग 1,40,000 कर्मी कार्यरत हैं।
- युद्धों में भूमिका: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के साथ चार युद्धों (1947, 1965, 1971, और 1999) और चीन के साथ एक युद्ध (1962) में भाग लिया है।
- दुनिया की सबसे ऊंची हवाई पट्टी: यह भारत के लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी में स्थित है। यह हवाई पट्टी समुद्र तल से लगभग 16,614 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह हवाई पट्टी भारतीय वायुसेना के लिए सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
- आधुनिक फाइटर जेट और विमान: भारतीय वायुसेना के पास आधुनिकतम विमान और तकनीक है, जिसमें सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, और तेजस जैसे लड़ाकू विमान शामिल हैं।
- आदर्श वाक्य: भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है "नभः स्पृशं दीप्तम"। यह वाक्य भगवत गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है।
- भारतीय वायुसेना के प्रमुख ऑपरेशन: ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन पुमलाई, ऑपरेशन बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर है। इनमें ऑपरेशन सफेद सागर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान चलाया गया अभियान था।
- भारतीय वायुसेना की महिला विंग: भारतीय वायुसेना की महिला विंग में कई साहसी और अनुभवी अधिकारी हैं। विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, इसके अलावा विंग कमांडर निकिता पांडे जो कि एक लड़ाकू नियंत्रक हैं और ऑपरेशन बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थीं।
- मानवीयता सहायता में आगे: भारतीय वायुसेना मानवीय सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है, जिसने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण बचाव अभियान चलाए हैं
आपदा में संकट मोचन बनी वायुसेना2013 के आपदा राहत प्रयासों के दौरान, भारतीय वायुसेना ने आठ स्थानों से आठ अलग-अलग प्रकार के 45 हेलीकॉप्टरों का संचालन किया, 3,536 मिशन पूरे किए और 65 दिनों के भीतर 23,892 नागरिकों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला। यह उल्लेखनीय उपलब्धि संकट के समय सहायता प्रदान करने में भारतीय वायुसेना के समर्पण और क्षमता को दर्शाती है।
You may also like
जयपुर में स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग योजना को मिला जनसमर्थन
चीनी छुट्टियों में 2.4 अरब से अधिक लोगों ने की अंतर-क्षेत्रीय यात्रा
भारत सरकार का डेट वित्त वर्ष 31 तक घटकर जीडीपी का 77 प्रतिशत होने का अनुमान : रिपोर्ट
नवरात्रि में थोक के भाव बिकीं गाड़ियां, हर घंटे 1000 से ऊपर हुई सेल
सायानी गुप्ता का जन्मदिन: एक अद्भुत यात्रा