Next Story
Newszop

नीरज चोपड़ा ने पहली बार किया 90 मीटर का थ्रो, सोशल मीडिया पर लगा बधाई देने वालों का तांता

Send Push
नई दिल्ली: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के दोहा चरण में आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार कर ली और ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90 . 23 मीटर का थ्रो फेंका। उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए नीरजनीरज चोपड़ा 90 मीटर का थ्रो करने के बाद भी पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए। जर्मनी के जूलियन वेबर इस इवेंट में पहले स्थान पर रहे। 5वें थ्रो तक नीरज पहले नंबर पर थे। वेबर ने अपना आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंक दिया। इस तरह उन्हें पहला स्थान मिला। हालांकि दूसरे स्थान पर रहने के बाद भी नीरज ने वो हासिल कर लिया, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। सोशल मीडिया पर बधाई मिल रहीइस प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। किशोर जेना को 8वां स्थाननीरज चोपड़ा के अलावा भारत के किशोर जेना ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 78.60 मीटर के थ्रो के साथ किशोर 8वें स्थान पर रहे। वेबर और नीरज के बाद तीसरा स्थान ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 85.64 मीटर थ्रो के साथ हासिल किया।
Loving Newspoint? Download the app now