OPT Tax Law: अमेरिका में ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) पर काम करने वाले विदेशी स्टूडेंट्स को जल्द ही सैलरी पर भारी भरकम टैक्स देना पड़ सकता है। अमेरिकी कांग्रेस में एक नया विधायी प्रस्ताव आया है। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मारिया एल्विरा सालाजार और वेरोनिका एस्कोबार द्वारा DIGNITY Act of 2025 (डिग्निटी एक्ट) नाम से एक विधेयक पेश किया गया है। इसके तहत OPT के जरिए काम करने वाले विदेशी छात्रों को मिलने वाले FICA छूट को खत्म करने की मांग की गई है।
Video
अमेरिका में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री हासिल करने के बाद ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) के जरिए 12 महीने तक जॉब करने की इजाजत होती है। अगर किसी ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैथ्स (STEM) की फील्ड से जुड़े कोर्स में डिग्री हासिल की है, तो वह 36 महीनों तक OPT पर काम कर सकते हैं। मौजूदा समय में OPT पर काम करने वाले स्टूडेंट्स को FICA टैक्स से छूट मिली हुई है। इस वजह से कंपनियां उनकी सैलरी में से 15.3% टैक्स नहीं काटती हैं और उन्हें ज्यादा सैलरी मिलती है।
नया नियम कैसा हो सकता है?
हालांकि, अगर विधेयक पास हो जाता है, तो नया नियम भी लागू हो जाएगा। प्रस्तावित नियम के मुताबिक, OPT पर काम करने वाले विदेशी छात्रों को टैक्स से मिलने वाली छूट खत्म हो जाएगी। इसका मतलब है कि उन्हें अपनी सैलरी में से 15.3% पैसा टैक्स के तौर पर कटवाना होगा। इसमें 6.2% सोशल सिक्योरिटी और 1.45% मेडीकेयर के लिए कटने वाला टैक्स शामिल है। ये राशि कर्मचारी अपनी सैलरी से कटवाता है और कंपनी भी उसकी सैलरी से ही इतना पैसा काटकर अपना योगदान देती है।
FICA टैक्स दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जिसमें एक सोशल सिक्योरिटी और मेडीकेयर में बंटा हुआ है। सोशल सिक्योरिटी के तहत रिटायरमेंट, विकलांगता और परिजनों को मिलने वाले लाभ कवर होता है। इसी तरह से मेडीकेयर के तहत हॉस्पिटल इंश्योरेंस कवर होता है। हालांकि, सोशल सिक्योरिटी टैक्स सिर्फ वेतन आधार सीमा तक ही लागू होते हैं। आसान भाषा में कहें तो एक सैलरी लिमिट के बाद ही ये टैक्स देना होता है। 2025 के लिए ये राशि 1.76 लाख डॉलर है। मेडीकेयर सभी पर लागू होता है।

You may also like
हर खेल में बढ़नी चाहिए टूर्नामेंट की संख्या : द ग्रेट खली
आपत्तिजनक कंटेंट मामला : एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
जनधन खाताधारक 30 सितंबर तक करवा सकते हैं दोबारा केवाईसी : आरबीआई
सीएम नीतीश ने पटनावासियों को दी बड़ी सौगात, 'देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान' का किया शिलान्यास
अमेरिका में हिंदू परिवार कर रहा था हवन, पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को कर दिया कॉल, फिर हुआ ऐसा जिसे जानकर उड़ जाएंगे होश