Top News
Next Story
Newszop

कुशाल टंडन 13 साल छोटी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को कर रहे डेट, रिलेशनशिप कन्फर्म कर बोले- मां को शादी की जल्दी है

Send Push
कुशाल टंडन ने आखिरकार कन्फर्म कर दिया है कि वह को-स्टार और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अपना रिश्ता फाइनली ऑफिशियल कर दिया है। कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने टीवी शो 'बरसातें: मौसम प्यार का' में साथ काम किया, और उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऑफ-स्क्रीन भी कुशाल और शिवांगी की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फैंस इस कपल को लेकर खुशी से झूम उठे।Kushal Tandon ने 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में Shivangi Joshi संग रिश्ते और शादी पर बात की। मालूम हो कि शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से सभी की फेवरेट बन गईं। तभी से फैंस शिवांगी के लिए क्रेजी हैं। वह उम्र में कुशाल टंडन से 13 साल छोटी हैं। 'मैं प्यार में हूं, जल्दबाजी नहीं करना चाहते'कुशांल टंडन ने शिवांगी के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म करते हुए कहा, 'मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं प्यार में जरूर हूं। हम इसे बहुत धीरे-धीरे आगे लेकर जा रहे हैं। हम कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।'
'मां का बस चले तो वो आज ही मेरी शादी करवा दें'हालांकि, कुशाल ने यह भी बताया कि मां को उनकी शादी की जल्दी है। एक्टर ने कहा, 'मां का बस चले तो वो आज ही मेरी शादी करवा दें। वह मेरी शादी के लिए बेसब्र हुए जा रही हैं।'
फैंस हुए क्रेजी, बताया 'परफेक्ट कपल'यह जानकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी पर प्यार उड़ेलना शुरू कर दिया। जहां कुछ फैंस ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन को परफेक्ट मैच बताया, वहीं कुछ ने उनकी शादी को लेकर अनुमान लगाना शुरू कर दिया। कुशाल पहले गौहर को और शिवांगी, मोहसिन को करती थीं डेट!कुशाल से पहले शिवांगी जोशी का नाम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के उनके को-स्टार मोहसिन खान के साथ जोड़ा गया था। उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की जाती थी। पर कुछ साल बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। वहीं, कुशाल टंडन कभी गौहर खान से प्यार करते थे, पर कुछ वजहों से उनका ब्रेकअप हो गया था।
Loving Newspoint? Download the app now