मॉस्को: रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी सर्गेई शोइगु ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात की है। मॉस्को में हुई इस बैठक में शोइगु ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप से मजबूत करने पर जोर दिया है। शोइगु ने कहा कि भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना रूस के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने डोवाल के साथ मुलाकात के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी संदेश देने की कोशिश की है।
पूर्व में रूस के रक्षा मंत्री रह चुके शोइगु ने डोभाल से बैठक के दौरान अमेरिका के मुकाबले में एक नई व्यवस्था तैयार करने का संकेत दिया। उन्होंने भारत के साथ अपने देश के मजबूत मैत्री संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि एक नई, निष्पक्ष और टिकाऊ विश्व व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
एनएसए अजित डोभाल ने मॉस्को में शोइगु के साथ बैठक में दोनों देशों को भरोसेमंद सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बारे में जानकर उत्साहित हैं। इसकी तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं और जल्दी ही ऐलान किया जाएगा।

You may also like
'मेरा चीफ़ फ़ील्ड मार्शल बन गया है, हम जीते हैं'- भारतीय सेना प्रमुख के बयान की चर्चा
The Hundred: बेयरस्टो की 86 रनों की पारी गई बेकार, विलियमसन की टीम ने जीता 8 रन से मैच
बस्सी में शुरू होगी सेक्स-सॉर्टेड सीमेन लैब
बंगाल में फिर भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों के लिए चेतावनी
नवान्न अभियान में हिंसा, बीजेपी नेताओं पर सात एफआईआर