दरभंगा: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में देश के जांबाज सैनिकों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस मौके पर 6 कीर्ति और 33 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिथिला के लाल विक्रांत कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। विक्रांत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट हैं। वह 2 अप्रैल, 2023 को झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसकी सफलता के बाद उनका चयन किया गया है। विक्रांत को शौर्य चक्र दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के योगियारा गांव के विक्रांत कुमार को शौर्य चक्र से नवाजा गया। यह वीरता श्रेणी का चौथे क्रम का पुरस्कार है। उन्हें यह सम्मान अद्भुत साहस, बहादुरी, अनुकरणीय नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला। विक्रांत कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट हैं। 2 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस अभियान में विक्रांत को आईईडी क्लीयरेंस की जिम्मेदारी दी गई थी। लगातार विस्फोटक खतरे के बीच उन्होंने अपनी टीम के साथ नक्सलियों के बेहद करीब पहुंचकर पांच नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के खिलाफ अभियानकई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एक घायल नक्सली नेता को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में आधुनिक हथियार भी बरामद हुए। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मेरे ही विधानसभा क्षेत्र के योगियारा गांव के विक्रांत कुमार को राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र मिला है। यह सम्मान सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, पूरे दरभंगा और बिहार के लिए गर्व की बात है। मंत्री ने कहा कि जब विक्रांत गांव लौटेंगे, तब वे खुद जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे। छोटे भाई का बयान वहीं विक्रांत के छोटे भाई निशांत ने कहा कि पूरे परिवार को गर्व है। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होना बहुत बड़ी बात है। गांव के युवाओं में उत्साह है। वे भैया से प्रेरणा ले रहे हैं। अब गांव के अन्य युवा भी देश सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं। पूरे दरभंगा में इसे लेकर खुशी जताई जा रही है।
You may also like
Aaj Ka Panchang, 25 May 2025 : आज मास शिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
संस्कारी चोर! तिलक लगाकर मंदिर में पहुंचा, भगवान को प्रणाम कर चरणों से उठा ले गया दान, CCTV में कैद हुई अनोखी चोरी
Cannes Film Festival: जाफर पनाही को 'इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट' के लिए पाल्मे डी'ओर पुरस्कार मिला, जानें और किसे-क्या मिला...
आज के स्कूल असेंबली समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल और व्यापार की प्रमुख खबरें
Home Decor : गर्मियों के समय में ऐसे सजाएं दीवार, करने लगेंगी आपसे बातें...