आगरा: यूपी के आगरा में ताजमहल सुरक्षा पुलिस ने बुधवार को मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश की। ताजमहल घूमने आए महाराष्ट्र के नागपुर निवासी पर्यटक संजय कुमार की तीन वर्षीय बेटी कशिश भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। मात्र 30 मिनट में पुलिस ने बच्ची को खोजकर सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया।
जानकारी के अनुसार, परिवार ताजमहल का भ्रमण कर पश्चिमी गेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान भीड़ में बच्ची माता-पिता से अलग हो गई और रोने लगी। बच्ची को रोते हुए देखकर पश्चिमी पार्किंग में बने गाइड सुविधा केंद्र पर मौजूद एक गाइड ने तुरंत क्विक रिस्पांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी थी।
आधे घंटे में ढूंढ निकाला
सूचना मिलते ही अमरूद टीला बैरियर और क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने अलग-अलग दिशाओं में तलाश शुरू की। आधे घंटे के भीतर पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को खोज निकाला और बच्ची को सकुशल सौंप दिया। बच्ची के मिलते ही उसकी मां बबीता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता संजय कुमार ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
कौन-कौन टीम में शामिल?
उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप सिंह, आरक्षी भानवेंद्र सिंह और महिला आरक्षी खुशबू ताज सुरक्षा पुलिस टीम में शामिल थे।

You may also like

दिल्ली में प्रदूषण 10 फीसदी घटने का दावा, जानें क्लाउड सीडिंग के बाद भी क्यों नहीं हुई बारिश

महिला विश्व कप : सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

क्या बारिश बनेगी भारत-ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानें कैसा रहने वाला है मुंबई का मौसम

प्रमोद महाजन,भाई महावीर को जयंती और स्वामी दयानंद सरस्वती को पुण्यतिथि पर किया नमन

Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर, तापमान में गिरावट से बढ़ी सर्दी, 3 नवंबर से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ