नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में आए दिन कोई ना कोई कारनामा होता है। 6 गेंदों पर 6 विकेट हों या फिर किसी गेंदबाज की हैट्रिक हो। इसी बीच कैरेबियाई प्रीमियर लीग में एक अनोखा वाकया देखने को मिला है। इस लीग के एक मुकाबले में एक ही गेंद पर 22 रन बन गए। यह घटना तब हुई जब गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स की टीमें आपस में खेल रही थीं। गुयाना अमेजन वॉरियर्स पहले बल्लेबाजी कर रही थी। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर यह अनोखा रिकॉर्ड बना। सेंट लूसिया के गेंदबाज ओशेन थॉमस की एक गेंद पर इस मैच में 22 रन पड़ गए।
एक गेंद पर बन गए 22 रनइस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्रीज पर रोमारियो शेफर्ड और इफ्तिखार अहमद मौजूद थे। ये पारी का 15वां ओवर था और इस ओवर की तीसरी गेंद पर 22 रन बने। ओशेन थॉमस ने सबसे पहले तीसरी गेंद नो-बॉल डाली। इस पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी। इसके बाद उन्होंने दो और नो-बॉल डालीं। बल्लेबाज शेफर्ड ने इन दो गेंदों पर दो छक्के मारे। थॉमस ने अगली गेंद सही डाली। इस पर भी शेफर्ड ने छक्का जड़ा। इस तरह कुल 22 रन बने।
रोमारियो शेफर्ड ने धो दिया
इस मैच में रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। हालांकि उनकी टीम यह मैच हार गई। इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में अमेजन वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए। वहीं जवाब में सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुयाना के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। शाई होप ने 23 और बेन मैकडरमोट ने 30 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए।
सेंट लूसिया की शानदार जीत203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत खराब रही। जॉनसन चार्ल्स (10) जल्दी आउट हो गए। लेकिन टिम सीफर्ट और अकीम अगस्ते ने शानदार वापसी की। दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 86 रन जोड़े। अगस्ते ने सीपीएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में लगाया। अगस्ते 73 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान वीजे ने 11 गेंदें शेष रहते दो चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Romario Shepherd Scores 20 Runs Off One Legal Ball In CPL. #CPL25 pic.twitter.com/PRk0PA2oLc
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) August 27, 2025
रोमारियो शेफर्ड ने धो दिया
इस मैच में रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। हालांकि उनकी टीम यह मैच हार गई। इस मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में अमेजन वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 202 रन बनाए। वहीं जवाब में सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुयाना के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। शाई होप ने 23 और बेन मैकडरमोट ने 30 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए।
सेंट लूसिया की शानदार जीत203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत खराब रही। जॉनसन चार्ल्स (10) जल्दी आउट हो गए। लेकिन टिम सीफर्ट और अकीम अगस्ते ने शानदार वापसी की। दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 86 रन जोड़े। अगस्ते ने सीपीएल 2025 का सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में लगाया। अगस्ते 73 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान वीजे ने 11 गेंदें शेष रहते दो चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
You may also like
दिल्ली में राजदूतों संग गोलमेज बैठक, सर्बानंद सोनोवाल बोले– भारत 01 ट्रिलियन डॉलर समुद्री निवेश रोडमैप के साथ दुनिया के लिए दरवाजे खोल रहा
बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी का धूमधाम से मनाया
आईपीएल में भारत के नंबर-1 फिंगर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के वो रिकॉर्ड जो रहेंगे हमेशा याद
एशिया कप 2025: चीनी ताइपे और बांग्लादेश हॉकी टीमें राजगीर पहुंचीं, 29 अगस्त से भिड़ंत शुरू
एशिया कप के बाद संन्यास ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव, उम्र 35 के करीब