Entertainment
Next Story
Newszop

मोनालिसा ने पवन सिंह के हिट गाने 'चुम्मा' पर दिखाईं कातिलाना अदाएं, फैंस बोले- क्या बवाल काटा है

Send Push
भोजपुरी फिल्मों की स्टार मोनालिसा हिंदी टीवी सीरियलों में भी जलवा दिखा चुकी हैं, और साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। चाहे उनकी तस्वीरें हों या फिर वीडियो...ये फैंस के बीच छाए रहते हैं और मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। अब मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के गाने 'चुम्मा' पर झूमती नजर आ रही हैं।इस गाने पर मोनालिसा ग्रीन कलर के बैकलेस टॉप और शॉर्ट्स में कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं और मदमस्त पोज दे रही हैं। फैंस भी उनके इस अंदाज को देख मदहोश हुए जा रहे हैं और ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। फैंस हुए मुरीदएक फैन ने लिखा है, 'क्या बवाल काटा है।' एक और फैन का कमेंट है, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'गजब कर दिया।' image
असली नाम है अंतरा बिस्वास, भोजपुरी की महंगी एक्ट्रेसमोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्हें भोजपुरी की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस माना जाता है। उन्होंने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से लेकर पवन सिंह और पति विक्रांत राजपूत तक के साथ ढेरों भोजपुरी फिल्में और गाने किए हैं। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। मोनालिसा का करियर और प्रोजेक्ट्समोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई हिंदी टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज कर चुकी हैं। वह 'बिग बॉस' के छठे और 14वें सीजन में भी नजर आई थीं। इन दिनों मोनालिसा टीवी शो 'श्मशान चंपा' में मोहिनी नाम की चुड़ैल का रोल प्ले कर रही हैं।
Loving Newspoint? Download the app now