लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इसराइल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर सहमति दे दी है। इस कदम के तहत सभी बंधकों को जल्द ही रिहा किया जाएगा और इसराइल अपनी सेनाओं को सहमति रेखा तक पीछे खींचेगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है और कहा कि यह कदम मजबूत स्थायी और शांति की दिशा में पहला कदम और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों के साथ न्याय संगत, व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यह दिन अरब और मुस्लिम दुनिया, इसराइल आस-पास के सभी देशों और अमेरिका के लिए महान दिन है।
हम कतर, मिश्र और तुर्की के मध्यस्तों के सहयोग के लिए आभारी हैं। जिन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में मदद की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस अवसर पर शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका यह बयान क्षेत्रीय स्थितरता और बंधकों की सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक और आशाजनक संकेत माना जा रहा है।
You may also like
अंबिकापुर: विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की भागीदारी से ही संभव : डॉ. संतोष सिन्हा
एसकेएमयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक ग्वालियर के शिविर में होंगे शामिल
ओडिशा : भाजपा के एससी-एसटी नेतृत्व प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शासन मजबूत करना : रबी नारायण नाइक
Honey: शहद खाने के इस नियम का पालन नहीं किया तो दवा की जगह जहर बन जाएगा शहद, जल्दी जान लें ये बात
इस हफ्ते सिनेमाघरों में हॉलीवुड का राज, एक बॉलीवुड फिल्म की रिलीज