Droupadi Murmu Sabarimala Temple Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मई को एक नया इतिहास रच देंगी। वो देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, जो केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला श्री अयप्पा मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। मंदिर का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने राष्ट्रपति के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि यह मंदिर और देश दोनों के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू का केरल दौराराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केरल दौरा दो दिनों का होगा। वह 18 मई को केरल और 19 मई को सबरीमाला मंदिर जाएंगी। 18 मई को राष्ट्रपति एक निजी समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद अगले दिन राष्ट्रपति निलक्कल हेलीपैड जाएंगी और वहां से मंदिर के लिए रवाना होंगी और पंपा बेस कैंप पहुंचेंगी।
तैयारियां शुरूत्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत ने जानकारी दी कि यह पहली बार है जब देश की कोई राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर आएंगी, यह हमारे लिए गर्व की बात है। एसपीजी तय करेगी कि वह पैदल जाएंगी या फिर वाहन से जाएंगी, हम उनके निर्देशों का पालन करेंगे। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । हालांकि बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पैदल ही जा सकती हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से तैयारियां चल रही हैं। सड़कों की मरम्मत और निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है।
दो दिन रहेंगे कुछ प्रतिबंधमंदिर को मासिक अनुष्ठानों के लिए 14 मई को खोला जाएगा। आमतौर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं लेकिन मंदिर प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से 18 और 19 मई को तीर्थयात्रियों के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। वर्चुअल क्यू टिकट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
You may also like
पानी रोकना मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है, सिंधु नदी हमारी रगों में बहती है: बिलावल भुट्टो
आटा गूंथते समय भूलकर भी न करें ये गलती; वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर 〥
बिना नौकरी के हर महीने आएगा पैसा – जानिए आर्थिक आजादी और सुकून पाने का आसान तरीका
WATCH:ABD ने कोहली को बताया RCB का 'मिस्टर सेफ्टी', सहवाग‑गावस्कर ने उठाए थे कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल
गर्मी और घरेलू हिंसा: क्या बढ़ता तापमान बन रहा है एक गंभीर संकट?