ज्योतिष शास्त्र की माने तो हर धातु का एक खास महत्व होता है। आपको अपनी राशि के अनुसार सही धातु पहनना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होता है। जैसे किसी को हीरा सूट होता है तो किसी को सोना या चांदी। आज हम आपको सोने की अंगूठी पहनने के लाभ बताने जा रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी पहनना बहुत लाभकारी होता है। इससे उनकी किस्मत पलट जाती है। तो चलिए जानते हैं कि वह राशियां कौन सी हैं।
सिंह राशिसिंह राशि के जातकों को सोने की अंगूठी जरूर पहनना चाहिए। यह उनके लिए गुड लक लेकर आती है। दरअसल अग्नि तत्व की राशि है। इसका स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में यदि सिंह राशि के जातक सोने की अंगूठी पहनते हैं तो उनकी बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। भाग्य हर पल उनका साथ देता है। किस्मत के दम पर ही उनके सभी काम हो जाते हैं। पैसों के मामले में भी भाग्य अच्छा रहता है। लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी सोना धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। ये लोग सोने से बनी अंगूठी, चेन या कड़ा धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से इनके जीवन में ढेर सारी सुख सुविधाएं आती है। दुख का नामोनिशान मीट जाता है। बस एक बात ध्यान रहे कि जब भी आप पहली बार सोना धारण करें तो उसकी पहले लक्ष्मी मां के सामने पूजा जरूर करें। इससे आपको जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होगी। धन कमाने के नए साधन मिलते रहेंगे।
तुला राशितुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्रदेव होता है। सोने को शुक्र के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए यदि तुला राशि के जातक सोने से बनी चीजें पहनते हैं तो उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा अच्छा होता है। भाग्य उनका साथ देता है। घर में बरकत बनी रहती है। अपनों का साथ मिलता है। बुरी चीजें आप से कोसों दूर रहती है। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहता है। दिमाग शांत रहता है। सारे काम आराम से और अच्छे से होते हैं।
मीन राशिमीन राशि के जातक भी सोना धारण कर सकते हैं। इनके लिए सोना पहनना अच्छे लक की निशानी माना जाता है। इसे पहनने से आपको लाइफ में आने वाली मुश्किलों से आजादी मिल जाती है। फिर आप जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। यह सोना आपकी किस्मत को बुलंद करता है। करियर में नहीं दिशा देता है। इससे अपके सोचने और सही निर्णय लेने की शक्ति भी बढ़ जाती है। आप जीवन में बहुत आगे जाते हैं।
You may also like
RR vs MI Dream11 Prediction, IPL 2025: यशस्वी जायसवाल या सूर्यकुमार यादव, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
IPL 2025: इस सीजन के टॉप 5 रिएक्शन जो सोशल मीडिया पर आग की तरह हुए वायरल
युजवेंद्र चहल को मिला धोनी का बल्ला, ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन स्पिनर को किया जमकर ट्रोल, यहां जाने पूरा मामला
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, 3 से 7 मई के बीच होंगी कई अहम भर्तियां
डांस एक ऐसी जगह, जहां रोल या स्क्रिप्ट की जरूरत नहीं होती : ऋत्विक धनजानी