इंटरनेट डेस्क। आपको भी इस बात का तो पता हैं की आज के समय में कम उम्र में ही लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्या हो रही हैं और कभी भी लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी रोज खाने की थाली में कुछ ऐसी सफेद चीजें आती हैं जो आपको हार्ट का बीमार बना रही है। तो जानते हैं इस बारे में।
चीनीः सफेद चीनी मीठा जहर हैं, ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हाई ट्राइग्लिसराइड का कारण बनता है, ये तीनों हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ाते है।
सफेद नमकः अधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल पर दबाव पड़ता है और धमनियां सख्त हो जाती हैं।
मैदाः मैदा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स नहीं के बराबर होते है। इसका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है। इससे वजन बढ़ता है, जो हार्ट डिजीज का कारण होता है।
You may also like
हमास ने नवंबर 2023 में ही कर दी थी विपीन जोशी की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
दूसरी पत्नी की मौत से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जान, एक साथ उठे दोनों शव
पद्म विभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की तेरही में जुटे संगीत साधक, दो जगह हुए आयोजन पर उठे सवाल
सीबीआई ने कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में की छापेमारी, तीन लोग गिरफ्तार
किशोर कुमार गीतों को जीते थे और उनका अलग ही अंदाज था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव