हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ गांव में भतीजे ने चाचा का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।
हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड़ के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या आरोपित सखुविंदर की उम्र 28 साल बताई जा रही है व वह अभी कुंवारा है व कुछ भी नहीं करता है।
बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान बना था। अशोक कुमार अपनी दो बेटियां और पत्नी के साथ यही रह रहा था।
जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह
हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की और से मिला था। उनका वहां भी मकान है।
You may also like
मंदिर की तरह सजाया गया 'हेडगेवार भवन', जनपद में हुई शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत
धर्म की विजय और मर्यादा का सम्मान ही सनातन संस्कृति का शाश्वत संदेश : रेखा गुप्ता
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा दशहरा का पर्व, रावण का पुतला दहन कर लोगों ने मनाई खुशियां
शिकार की तलाश में घूम रहा गुलदार कुएं में गिरा
ज़ुबीन गार्ग की मौत: चार गिरफ्तार, जांच में तेजी