भारत में प्राचीन काल से महादेव की पूजा का महत्व रहा है। कई राजाओं ने शिव मंदिरों का निर्माण किया और वहां मूर्तियों की स्थापना की। हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक अनोखी घटना घटी।
रायपुर के एक गांव में महादेव की एक 1000 साल पुरानी सोने की मूर्ति प्राप्त हुई है।
मूर्ति के आसपास कई सांप भी पाए गए। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति को अपने कब्जे में लिया। अब आस-पास के लोग इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। थानाधिकारी चंपाराम बारड ने बताया कि यह प्रतिमा रतनपुर गांव में रेल पटरी के पास से बरामद की गई है। यह शिव की मूर्ति बेहद खूबसूरत और आकर्षक है, जो सोने से बनी हुई है।
शिक्षाविद छैलसिंह देवड़ा ने बताया कि मूर्ति अंदर से खोखली है और इसे शिवलिंग के ऊपर स्थापित किया जाएगा। इसकी चमक देखकर यह सोने की प्रतीत होती है। इस शिव प्रतिमा का वजन 30 किलो 300 ग्राम है और इसकी ऊंचाई सवा दो फुट है। मूर्ति के सिर पर जटाओं में गंगा मैया और गले में नागदेव भी बहुत सुंदर दिख रहे हैं। ग्रामीणों को यह मूर्ति जूट के बोरों में मिली थी और बाद में इसे गांव के शिव मंदिर में स्थापित किया गया था।
You may also like
जिन महिलाओ के ये 5 अंग होते है बड़े वो होती है भाग्यशाली ⤙
पहलगाम हमले की संसद में चर्चा जरूरी, इस मुद्दे पर देश एक साथ खड़ा है : संदीप दीक्षित
Bank Holiday List 2025: अगले तीन दिन बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें
29 अप्रैल से ये 4 राशि के लोग साढ़ेसाती के काले साए से हुए मुक्त, शनिदेव करेंगे मालामाल
अगर कहीं आपके हाथ पर तो नहीं बन रहा ऐसा चिन्ह, बहुत भाग्यशाली हैं आप ⤙