अगली ख़बर
Newszop

Amazon Layoffs: अमेजन के 30,000 कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार! क्या है कारण?

Send Push
ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन कॉस्ट कटिंग के नाम पर फिर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी खर्चे में कटौती करने के लिए लगभग 30000 कॉर्पोरेट वर्कर्स की छंटनी करेंगी। कंपनी पहले भी जॉब कट का ऐलान कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस लेऑफ का असर 28 अक्टूबर 2025 यानी आज से ही देखने को मिल सकता है।



अमेजन छंटनी का असरवैसे तो अमेजॉन की कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 15.5 लाख है। लेकिन इस बार यह छंटनी कॉर्पोरेट कर्मचारियों की हो रही है। जिनकी संख्या लगभग 3.5 लाख है। यानी कंपनी के कॉर्पोरेट कर्मचारियों की कुल संख्या से लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों को अमेजन बाहर का रास्ता दिखा सकती है।



क्या ये है कारण?कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान अमेजन ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। लेकिन उस समय के हिसाब से अब डिमांड में कमी आ गई है। इसके अलावा कंपनी कॉस्ट कटिंग भी करना चाहती है। इसलिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के प्लानिंग कर रही है। इसके पहले साल 2022 में भी ऐसे ही बड़ी छंटनी की गई थी। उस समय लगभग 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था। इसके बाद अब कंपनी के द्वारा सबसे बड़ी छंटनी की जाएगी।



पिछले 2 साल से जारी है छंटनी की प्रक्रियाकुछ समय पहले ही कंपनी ने एचआर डिपार्टमेंट में काम कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया था। पिछले 2 साल से कंपनी अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट जैसे कम्युनिकेशन, डिवाइसेज, पॉडकास्टिंग और अन्य में कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए लगातार उन्हें नौकरी से निकाल रही है।



सीईओ दे चुके हैं संकेतअमेजन के सीईओ एंडी पहले यह संकेत दे चुके हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कर्मचारियों की संख्या में कमी आ सकती है। उन्होंने यह साफ कहा था कि एआई के इस्तेमाल से कंपनी की कार्य क्षमता बढ़ेगी, लेकिन इससे कंपनी का कॉर्पोरेट वर्कफोर्स कम होगा। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग पर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया गया है। साल 2022 के बाद होने जा रही अमेजन की सबसे बड़ी छंटनी आज से शुरू हो सकती है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें